दोस्तों, पैसा कमाने से कहीं ज्यादा मुश्किल है पैसे को सही जगह बचा कर रखना. सेविंग अकाउंट में रखे पैसे या कैश में रखे पैसों की वैल्यू दिन प्रतिदिन गिरती जाती है, ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि हम अपने पैसे को किसी ऐसी जगह इन्वेस्ट करें जहां यह सुरक्षित भी रहे और इसकी कीमत भी समय के साथ बढ़ती रहे.
यहीं पर बात आती है Gold ETF में इन्वेस्ट करने की, जिससे कि हमारे मेहनत से कमाए गए पैसों की कीमत समय के साथ घटने के बजाय बढ़ती रहे. इस Blog में आप जानेंगे की Gold ETF क्या होती है, Gold ETF में इन्वेस्ट कैसे करते हैं, और Gold ETF कॉइन या गोल्ड की ज्वेलरी से अच्छा ऑप्शन क्यों है?
Gold ETF क्या है?
दोस्तों, Gold ETF में इन्वेस्ट कैसे करें इससे पहले आपका यह जानना जरूरी है की Gold ETF होता क्या है? मार्केट में हम गोल्ड को तीन तरीके से खरीद सकते हैं:
- Physical Gold – जैसे Gold Coin, गोल्ड की ज्वेलरी आदि.
- Digital Gold – जैसे पेटीएम का डिजिटल गोल्ड.
- Gold ETF – शेयर मार्केट का गोल्ड.
यह बिल्कुल वैसा ही है जैसे हम शेयर मार्केट में किसी कंपनी का शेयर खरीदते हैं. कई सारी कंपनियां है जो पहले से ही बहुत सारा सोना खरीद कर अपने पास रखती हैं और फिर गोल्ड के वर्तमान रेट के हिसाब से अपना शेयर मार्केट में लिस्ट करती हैं. इसे ही Gold ETF कहते हैं. जब भी आप ऐसी किसी कंपनी का शेयर खरीदने हैं तो इसका मतलब आप Gold ETF में इन्वेस्ट कर रहे हैं.
यह कंपनियां शेयर मार्केट में लिस्टिंग के समय अपने नाम में Gold ETF लगते हैं जिससे कि आपको पता लग सके कि यह कंपनी का Gold ETF वाला शेयर है. जैसे – Nippon India ETF Gold BeEs, Tata Gold ETF आदि.
आप जो भी पैसा उस कंपनी में लगते हैं तो कंपनी इतने रुपए का गोल्ड आपके लिए खरीद कर रख लेती है या अपने रखे हुए गोल्ड में से उतना हिस्सा आपके नाम कर देती है. बस यही है Gold EFT में इन्वेस्ट. यह गोल्ड के वर्तमान रेट के हिसाब से चलता है जितना सोने का रेट होगा उसी हिसाब से कंपनी का शेयर भी होगा.
Gold ETF में इन्वेस्ट कैसे करें?
Gold ETF में इन्वेस्ट करने के लिए आपके पास एक डीमैट अकाउंट होना बहुत जरूरी है. डिमैट अकाउंट का मतलब है एक ऐसा खाता जिसका इस्तेमाल आप शेयर मार्केट में पैसा लगाने और पैसा निकालना में करते हैं.
STEP- 1 डिमैट अकाउंट खोलना: यदि आपके पास डिमैट अकाउंट नहीं है तो सबसे पहले आप एक डीमैट अकाउंट खोल लीजिए. यह अकाउंट खोलने के लिए आप किसी भी इन्वेस्टमेंट और ट्रेडिंग एप जैसे – Groww, Angel One, INDMoney आदि को डाउनलोड कर लीजिए फिर टाइप में लॉगिन करके अपनी केवाईसी डीटेल्स को भरकर नया डिमैट अकाउंट खोल लीजिए.
STEP – 2: एप के वॉलेट में फंड ऐड करना: आप डायरेक्ट UPI के माध्यम से Gold ETF में इन्वेस्ट नहीं कर सकते इसके लिए आपको अपने उसे इन्वेस्टमेंट अप के वॉलेट में पैसा डालना पड़ता है, जैसे मान लीजिए आप Groww App use कर रहे हैं तो उसके वॉलेट में आप 10000, 20000, 30000 जो भी अमाउंट ऐड करना चाहते हैं ऐड कर लें.
STEP – 3 Gold ETF वाले फंड सेलेक्ट करना: सभी ऐप में स्टॉक का Section होता है जिसमें आपको स्टॉक सर्च करने का ऑप्शन मिलता है, आप वहां पर Gold ETF लिखकर सर्च करें, नीचे आपके सारे फंड मिल जाएंगे आप उनमें से जिस भी कंपनी की Gold ETF में इन्वेस्ट करना चाहते हैं, उसको सेलेक्ट कर लें.
Final Step: Gold ETF में इन्वेस्ट करना: अब अंत में आपको जितनी भी क्वांटिटी मैं खरीदना है उसको डालकर बाय नाउ बटन पर क्लिक करके खरीद लीजिए. बस आपने गोल्ड ईटीएफ में सफलतापूर्वक इन्वेस्ट कर दिया है. अलग-अलग ऐप में बताए गए ऑप्शंस अलग-अलग जगह हो सकते हैं सभी काम ऐसे ही करते हैं.

Gold ETF vs Gold Coin: किसमें Invest करना है बेहतर?
दोस्तों, अगर आपने गोल्ड में इन्वेस्ट करने का पूरा मन बना ही लिया है तो आपको यह जानना भी बहुत जरूरी है की फिजिकल गोल्ड में जो गोल्ड कॉइन आता है उसको खरीदें या फिर गोल्ड ईटीएफ में पैसे डालें. किस में आपको समय के साथ ज्यादा रिटर्न मिलेगा? या खरीदने टाइम किस में कम नुकसान होगा. इन सभी बातों को निम्न बिंदुओं से समझते हैं:
Gold Coins: जब भी आप गोल्ड कॉइन खरीदते हैं तो किसी अच्छे ब्रांड जैसे टाटा का तनिष्क, मालाबार गोल्ड, बेंगलुरु रिफायनरी, मुथूट फिनकॉर्प आदि का ही खरीदते हैं. लेकिन दोस्तों गोल्ड कॉइन खरीदते ही आप 10% लॉस में चले जाते हैं क्योंकि यह कंपनियां गोल्ड कॉइन में मेकिंग चार्ज के नाम पर 5 से 10 परसेंट कमीशन ले लेती हैं, और तो और सरकार को आप 3% जीएसटी भी दे देते हैं. तो एक तरह से आपने ₹10000 देकर फिजिकल गोल्ड खरीदा जिसकी वैल्यू सिर्फ ₹9000 है.
इसलिए इसलिए इन्वेस्टमेंट के नजरिए से गोल्ड कॉइन खरीदना सही नहीं होता है लेकिन यदि आपको किसी को गिफ्ट देना हो तो गोल्ड कॉइन खरीद सकते हैं.
Gold ETF: इसमें ना तो मेकिंग चार्ज लगता है और ना ही खरीदते टाइम 3% जीएसटी लगते हैं, इसे आप मार्केट प्राइस पर ही खरीदते हैं. बस बहुत छोटा सा अमाउंट लगभग 0.1% से 0.3% तक ब्रोकर या ऐप वाले लेते हैं. इसका मतलब अगर आप ₹10000 का गोल्ड खरीद रहे हैं तो लगभग आपको ₹9990 तक का गोल्ड मिल जाता है यानी सिर्फ 30 से 40 रुपए का ही नुकसान होता है. इसलिए इन्वेस्टमेंट के नजरिए से गोल्ड ईटीएफ में ही पैसा लगाना चाहिए.
Gold ज्वेलरी: इन्वेस्टमेंट के लिए सबसे बेकार ऑप्शन गोल्ड ज्वेलरी होता है क्योंकि इसमें आपको खरीदते ही 25 से 30 परसेंट का नुकसान हो जाता है. इनमें 3% जीएसटी शामिल है और 12 से 18 परसेंट तक मेकिंग चार्ज ले लिया जाता है. जब कभी आप इस गोल्ड को बेचने जाते हैं तब भी आपको कुछ पैसे काट कर ही मिलते हैं.
अब दोस्तों आपको पता लग गया होगा कि अगर लंबे समय के लिए गोल्ड में इन्वेस्ट करना है तो आपको Gold ETF ही खरीदना चाहिए.
Gold ETF में इन्वेस्ट करने से जुड़ी जरूरी बातें:
Gold ETF खरीदते समय कोई GST या बड़ा tax नहीं लगता, बस थोड़ा brokerage और charges (~0.05% तक) लगते हैं। Invest करने से पहले याद रखें: यह safe investment है, high returns के लिए नहीं। यह असल में गोल्ड ही है बस इसकी खरीद और बिक्री शेयर मार्केट में होती है. आपको इन्वेस्ट करने से पहले इन बातों को जान लेना बहुत जरूरी है:
- कभी भी ₹100, ₹500 का Gold ETF न खरीदें, क्योंकि ब्रोकर हर एक ट्रांजैक्शन पर कम से कम ₹5 और अधिक से अधिक 0.1% का कमीशन लेता है. अगर आप कम पैसे का गोल्ड खरीदेंगे तो हर बार आपका पैसा कमीशन में बर्बाद होगा. इसलिए जब भी खरीदें 2000 से ऊपर का ही खरीदें.
- अपने सारे पैसे सिर्फ और सिर्फ गोल्ड ETF में ना डालें बल्कि टोटल इन्वेस्टमेंट का 10 से 15 परसेंट ही इसमें निवेश करें. बाकी पैसों को म्युचुअल फंड में SIP करें.
- ध्यान रहे या आपको बहुत हाई रिटर्न नहीं देता है लेकिन आपके वेल्थ की वैल्यू को महंगाई के हिसाब से बचा कर रखता है. तो आप इसमें वही पैसे डालें जिनकी वैल्यू को आप भविष्य में बचा कर रखना चाहते हैं.
- Investment शुरू करने के लिए किसी भी कंपनी के गोल्ड ईटीएफ में इन्वेस्ट कर सकते हैं क्योंकि सभी गोल्ड की प्राइस कोई ट्रैक करते हैं. तो ज्यादा ना सोचें, अगर इन्वेस्ट करना है तो कर दें.
यह भी पढ़े: SIP और Mutual Fund में क्या फर्क है?
Top Gold ETFs (5-Year Returns)
| ETF Name | 5-Year Return (Approx) | Key Point |
|---|---|---|
| Nippon India ETF Gold BeES | ~13.9% CAGR | सबसे पुराना + सबसे ज्यादा liquid |
| HDFC Gold ETF | ~14.1–14.8% CAGR | consistent + low expense |
| SBI Gold ETF | ~13.4% CAGR | भरोसेमंद brand |
| ICICI Prudential Gold ETF | ~13–14% (similar range) | lowest expense ratio |
| Kotak Gold ETF | ~13–14% (similar range) | balanced option |
निष्कर्ष
गोल्ड में लंबे समय के लिए निवेश करना हो तो गोल्ड ETF एक बहुत ही अच्छा विकल्प है. इसमें निवेश करना बहुत ही आसान है किसी भी इन्वेस्टमेंट App में डीमैट अकाउंट खोल के आप आसानी से इन्वेस्ट कर सकते हैं. कभी भी इमरजेंसी में आपको पैसों की जरूरत भी हो तो आप अपने इन गोल्ड ETF को तुरंत बेचकर पैसे की जरूरत को पूरा कर सकते हैं. इन्हें बेचने के लिए आपको किसी दुकानदार या स्टोर पर जाने की जरूरत नहीं पड़ती बल्कि आप App में ही एक क्लिक से बेच सकते हैं और पैसा भी आपके अकाउंट में आ जाता है.
यह गोल्ड कॉइन या गोल्ड की ज्वेलरी में पैसे लगाने से कहीं बेहतर है. उम्मीद है आपको गोल्ड ईटीएफ के बारे में सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी. अगर आपको कुछ पूछना है तो आप नीचे कमेंट करके हमसे पूछ सकते हैं.
FAQs
Gold ETF का पूरा नाम क्या है?
इसका पूरा नाम Gold Exchange Traded Fund है जिसका मतलब है ऐसा फंड जो सोने में invest करता है और शेयर की तरह stock exchange पर trade होता है।
Gold ETF में कितने परसेंट का रिटर्न मिलता है?
Gold ETF का return fixed नहीं होता क्योंकि यह सीधे सोने (gold) की कीमत पर depend करता है। आमतौर पर भारत में Gold ETF से long term (5 साल या उससे ज्यादा) में लगभग 8% से 12% तक सालाना (CAGR) return मिल सकता है, जबकि short term में यह 5–10% के बीच रह सकता है। अगर gold में तेजी आती है तो कुछ सालों में return 12–14% तक भी जा सकता है, लेकिन यह guaranteed नहीं होता।
Gold ETF में इनवेस्ट करने में कितना रिस्क है?
Gold ETF में risk कम से मध्यम (low to moderate) माना जाता है, लेकिन बिल्कुल risk-free नहीं है। इसकी value सीधे सोने की कीमत पर depend करता है, इसलिए अगर gold price गिरता है तो आपका investment भी नीचे आ सकता है। Short term में price काफी fluctuate कर सकता है, इसलिए जल्दी profit की guarantee नहीं होती। साथ ही इसमें tracking error और expense ratio जैसे छोटे risks भी होते हैं, जो returns को थोड़ा कम कर सकते हैं। लेकिन overall, यह stock market से ज्यादा stable होता है और लंबे समय में portfolio को balance करने में मदद करता है।
कौन सी कंपनी का गोल्ड ETF इन्वेस्टमेंट के लिए बेस्ट है?
भारत में Gold ETF में निवेश के लिए सबसे सुरक्षित और लोकप्रिय विकल्प हैं Nippon India ETF Gold BeES, HDFC Gold ETF, SBI Gold ETF, ICICI Prudential Gold ETF और Kotak Gold ETF। ये ETFs अपनी high liquidity, भरोसेमंद track record और reasonable expense ratio की वजह से निवेशकों में पसंदीदा हैं।
