Check battery health android – फोन की बैट्री हेल्थ कैसे चेक करें?

दोस्तों अगर आप सभी अपने एंड्रॉयड फोन की बैट्री हेल्थ चेक करना चाहते हैं तो अब आपको गूगल पर check battery health android सर्च करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि आज के इस ब्लॉग में आप किसी भी फोन की बैट्री हेल्थ को चेक करना सीख जाएंगे. चाहे आपके पास Samsung का फोन है, Oppo का फोन है, Oneplus का फोन है या कोई और एंड्रॉयड फोन है, यह तरीका सभी कंपनियों के फोन पर काम करता है.

Battery Health क्या होती है?

सबसे पहले आपको बैट्री हेल्थ का मतलब समझना होगा. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ का मतलब यह नहीं होता कि आपकी बैटरी अभी कितने परसेंट चार्ज है. सही मायने में बैट्री हेल्थ को समझना उतना मुश्किल नहीं है, हर एक मोबाइल में बैटरी की mAh बताई जाती है, जैसे की 4500 mAh, 5000 mAh, 7000 MAh की बैटरी आदि. इसे battery capacity कहते हैं.

जब आप अपने मोबाइल को नया-नया खरीद कर लाते हैं, उसको चार्ज करते हैं और आपके फोन की बैटरी जब 100% चार्ज हो जाती है तो बैटरी की अधिकतम कैपेसिटी बैटरी के mAh के बराबर रहती है. जैसे 5000 mAh क्षमता वाली नए फोन की बैटरी फुल चार्ज होने पर 5000 mAh तक चार्ज होती है.

लेकिन जैसे-जैसे आपका फोन पुराना होता जाता है, आपके बैटरी की अधिकतम क्षमता (capacity) दिए गए mAh से कम रह जाती है और जब आप इसे 100% चार्ज करते हैं तो अब यह अपनी पूरी कैपेसिटी के बराबर चार्ज नहीं होता बल्कि अधिकतम क्षमता से कुछ mAh कम चार्ज होता है. जैसे 5000 mAh क्षमता वाला 2 साल पुराना फोन 100% चार्ज होने पर 4200 mAh तक ही चार्ज हो पता है.

समय के साथ चार्ज होने के इसी मैक्सिमम कैपेसिटी (क्षमता) को हम Battery Health के नाम से जानते हैं और इसको प्रतिशत में बताया जाता है. जैसे 10000 mAh वाली बैटरी 2 साल के बाद अगर 100% चार्ज होने पर 7000 mAh तक ही चार्ज होती है तो इसका मतलब उस बैटरी की हेल्थ 70% रह गई है.

कैसे करें Check battery health android?

दोस्तों, एंड्राइड 15 से पहले ज्यादातर एंड्रॉयड फोन में सटीक बैटरी हेल्थ चेक करने का ऑप्शन ही नहीं होता था. कुछ फोन जैसे सैमसंग में डिवाइस केयर app की मदद से बैटरी हेल्थ के बारे में थोड़ी जानकारी मिलती थी, जैसे की Excellent, Good, Normal आदि, लेकिन इससे सही-सही बैटरी हेल्थ के बारे में पूरी जानकारी नहीं हो पाती थी क्योंकि हमको पता नहीं चल पाता था कि फोन की बैटरी अब अधिकतम कितने mAh तक चार्ज हो रही है.

लेकिन गूगल ने एंड्रॉयड 16 में इस फंक्शन को इनेबल कर दिया है अब आप किसी भी कंपनी के फोन में जो कि एंड्रायड 16 पर चल रहा है बैटरी की हेल्थ, बैटरी को कब बनाया गया है, बैटरी को कितनी बार चार्ज किया गया है, यह सब बड़ी ही आसानी से चेक कर सकते हैं.

Check battery health android Step by step: चलिए जानते हैं कि आप अपने एंड्रॉयड फोन में बैट्री हेल्थ कैसे चेक करेंगे.

Step 1. जरूरी ऐप इंस्टॉल करना:

सबसे पहले आपको फोन में Shizuku App को डाउनलोड करके इंस्टॉल कर लेना है. इसके बाद गूगल प्ले स्टोर से aBattery नाम की एक और ऐप को अपने फोन में इंस्टॉल कर ले. तो आपको यह दोनों ही अप इंस्टॉल करने हैं.

Step 2. डेवलपर ऑप्शन ऑन करना:

अब अपने फोन के की Settings में जाएं, फिर About Device या About Phone में जाएं, फिर Software Information में जाएं, वहां पर Build Number पर 6 से 7 बार लगातार क्लिक करें, इससे फोन का डेवलपर ऑप्शन ऑन हो जाएगा.

Step 3. Shizuku ऐप को सेटअप करना:

Shizuku App वायरलेस डीबगिंग की मदद से काम करता है, इसको कैसे सेट करते हैं मैंने पहले से ही इस पर एक कंपलीट blog लिख रखा है. आप यहां से पढ़कर Shizuku App को सेटअप करना सीख लें.

Shizuku App को कैसे सेटअप करें?

वायरलेस डीबगिंग सेटअप करने के बाद Shizuku App में Authorized Applications पर क्लिक करके aBattery को allow कर दें.

Step 4. Check battery health android:

अब आप aBattery ऐप को ओपन करें, वहां पर आपको फोन की बैटरी से जुड़ी सारी जानकारी देखने को मिल जाएगी जैसे की बैटरी की टाइप, हेल्थ, टेंपरेचर, बैटरी की वोल्टेज आदि. इसी के साथ ही आपको बैटरी की मैक्सिमम कैपेसिटी परसेंट में देखने को मिलेगी, यही आपकी फोन की सही बैटरी हेल्थ है. साथ ही आप यह भी देख सकते हैं कि आपने अपने बैटरी को कितनी बार फुल चार्ज किया है और आपकी बैटरी कितनी पुरानी है.

तो दोस्तों कुछ इस तरह से ऊपर बताए गए चारों स्टेप को फॉलो करके आप check battery health android सीख सकते हैं.

Battery Health चेक करना क्यों है जरूरी?

जैसे-जैसे आपका फोन पुराना होता जाता है तो आपको फोन की बैट्री हेल्थ को चेक करते रहना चाहिए. बैटरी हेल्थ चेक करना इसलिए जरूरी है क्योंकि:

  • ऐसा करने से हमें यह पता चल जाता है की बैटरी को कब चेंज करना है या नया मोबाइल कब लेना है.
  • इसके साथ ही अगर कभी आप सेकंड हैंड या रिफर्बिश्ड मोबाइल खरीदते हैं तो आप बैट्री हेल्थ चेक करके भी आसानी से जान सकते हैं कि वह फोन कितना पुराना हो चुका है.
  • बैटरी पहले से कम क्यों चल रही है इस बात का भी पता चल जाता है.

अच्छी बैटरी हेल्थ के लिए टिप्स

फोन की बैटरी हेल्थ लंबे समय तक नए जैसी ही बनी रहे इसके लिए आपको उसकी देखभाल करनी पड़ती है. बैटरी हेल्थ को मेंटेन रखने के लिए आपको निम्नलिखित बातों पर ध्यान देना चाहिए:

  • कोशिश करें कि बैटरी ज़्यादातर समय 20% से 80% के बीच रहे, इससे उसकी लाइफ लंबी रहती है।
  • फोन को बार-बार 0% तक खाली करने और हर बार 100% तक भरने की आदत छोड़ दें।
  • फास्ट चार्जिंग सुविधाजनक है, लेकिन रोज़ इस्तेमाल करने से बैटरी जल्दी कमजोर हो सकती है।
  • चार्जिंग के दौरान भारी गेम या वीडियो स्ट्रीमिंग करने से बचें, इससे फोन गरम होता है।
  • ज्यादा गर्मी बैटरी की सबसे बड़ी दुश्मन है, इसलिए धूप या बंद कार में फोन न छोड़ें।
  • रात भर चार्ज पर लगाना कभी-कभी ठीक है, लेकिन रोज़ाना आदत बनाना सही नहीं।
  • ओरिजिनल या अच्छी Quality का चार्जर और केबल ही इस्तेमाल करें।
  • अगर फोन गरम लगे तो पहले उसे ठंडा होने दें, फिर चार्ज करें।
  • अनावश्यक ऐप्स हटाएं और बैकग्राउंड में चलने वाली चीजें कम रखें, ताकि बैटरी कम खर्च हो।
  • याद रखें, बैटरी धीरे-धीरे घिसती ही है, लेकिन सही आदतें उसकी उम्र काफी बढ़ा सकती हैं।

निष्कर्ष

भले ही आप अभी एंड्रॉयड 16 में ऊपर बताए गए तरीके से check battery health android अप्लाई करके अपना डिवाइस की बैट्री हेल्थ को देख सकते हैं लेकिन ऐसा करने के लिए आपको एडिशनल सेटअप की जरूरत पड़ती है. ऐसा इसलिए करना पड़ता है क्योंकि फोन ब्रांड अपने मोबाइल की यूआई में बैटरी हेल्थ चेक करने का कोई डायरेक्ट ऑप्शन नहीं देते हैं.

बैटरी हेल्थ फोन की एक बहुत ही जरूरी data है इसलिए सभी फोन के ब्रांड को इसे अपने यूआई में जरूर दिखाना चाहिए. दोस्तों बैट्री हेल्थ ऑप्शन को लेकर आपकी क्या राय है इसको आप नीचे कमेंट में जरूर लिखें. उम्मीद है आने वाले समय में Mobile Phone ब्रांड यह ऑप्शन अपनी UI में देने लगे.

यदि आपको check battery health android से जुड़ी कोई अन्य जानकारी जानी है तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं.

FAQs

क्या Battery Health चेक करने का कोई डायरेक्ट ऑप्शन है?

दोस्तों आईफोन में बैट्री हेल्थ ऐसा कोई भी ऑप्शन नहीं है आईफोन में बैट्री हेल्थ चेक करने के लिए डायरेक्ट ऑप्शन मिल जाता है लेकिन अभी ज्यादातर एंड्रॉयड फोन में बैटरी हल चेक करने के लिए कोई भी डायरेक्ट ऑप्शन उपलब्ध है नहीं है.

बैटरी चेंज करने की जरूरत कब पड़ती है?

अगर आपको बैट्री हेल्थ 60% से नीचे आ गया है तब आपको अपने फोन में नहीं बैटरी डलवा लेनी चाहिए. यदि आप लंबे समय तक इस पुरानी बैटरी का उपयोग करेंगे तो बैटरी बैकअप बहुत ही खराब मिलेगा, फोन गर्म होगा और बैटरी फूल भी सकती है जिससे फोन के पार्ट डैमेज हो सकते हैं.

Battery Cycle Count क्या होता है?

बैटरी साइकिल काउंट का मतलब बैटरी को फुल चार्ज करने से होता है. एक बार हंड्रेड परसेंट बैटरी चार्ज करने पर साइकिल काउंटर एक बढ़ जाता है. इसे देखकर आप जान सकते हैं कि आपने कितनी बार अपने फोन को 100% चार्ज किया है.

Leave a Comment

Join for latest updates! OK No thanks