सहारा इंडिया में जिन लोगों ने भी अपना पैसा वापस पानी के लिए आवेदन किए हैं, उन सबके लिए बहुत ही अच्छी खबर है। सहारा इंडिया द्वारा उन आवेदनों का पैसा अब किस्तों में वापस दिया जाने लगा है।
सहारा इंडिया कंपनी के द्वारा सिर्फ उन लोगों को पैसे वापस किए जा रहे हैं, जिन लोगों का आवेदन स्वीकार कर लिया गया है और Sahara Refund लिस्ट में उनका नाम आ चुका है। इस प्रक्रिया के जरिए अभी तक कुछ लोगों को दो किस्तों में पैसे भी रिफंड किया जा चुके हैं।
ऐसे निवेशक जिनको अभी तक एक या दो किस्त वापस मिल चुकी है उन्हें अपने बेनिफिशियरी स्टेटस को एक बार अवश्य चेक कर लेना चाहिए जिससे कि कंपनी द्वारा मिलने वाले इस लाभ से वे लाभान्वित हो सके।
Sahara India Refund 2024
सहारा इंडिया ने सुप्रीम कोर्ट से वादा किया था की जो लोग भी रिफंड के लिए आवेदन करते हैं उन सभी को साल 2025 तक किस्तों के रूप में पैसे ब्याज सहित वापस कर दिए जाएंगे।
बताते चलें कि सहारा इंडिया कंपनी के द्वारा पैसे वापस किए जाने के लिए आवेदन का कार्य वर्ष 2013 शुरू किया गया है। सहारा इंडिया कंपनी के द्वारा सबसे पहले छोटे निवेशकों के लिए रिफंड वापस किया जा रहा है ताकि उनका पैसा जल्द से जल्द उन तक पहुंच सके।
इसलिए जरूरी है रिफंड स्टेटस देखना
- Sahara Refund का स्टेटस देखने से आपको यह पता चल जाएगा की आप लाभ के पात्र हैं या नहीं, यानी आपको रिफंड का पैसा मिलेगा या नहीं।
- स्टेटस देखने से आपको जितने भी किसी तब तक मिल चुके हैं उन सभी की जानकारी मिल जाएगी।
- अगर आपने Sahara Refund में आवेदन किया था और उसके बाद भी आपको अभी तक किस्त नहीं मिला है तो स्टेटस देख कर आप जान जाएंगे और आगे की कार्यवाही कर सकेंगे।
- सहारा इंडिया की किस्त की पूरी जानकारी सुनिश्चित करने के लिए स्टेटस अनिवार्य रूप से देखना होगा।
Sahara Refund स्टेटस देखने के लिए जरूरी दस्तावेज
सहारा इंडिया में अपना रिफंड स्टेटस देखने के लिए आपको उसकी ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर लॉग इन करना होगा। कंपनी की वेबसाइट पर व्यक्तिगत स्टेटस देखने हेतु आवश्यक दस्तावेज के रूप में पंजीकरण क्रमांक और मोबाइल नंबर जरूरी होता है।
इन सबके अलावा भी आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए:
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- इन्वेस्टमेंट प्रूफ या बॉंड
- पैन कार्ड
- बैंक खाता विवरण
- अन्य आवश्यक जानकारी
सहारा इंडिया रिफंड से संबंधित कुछ नियम
- सहारा इंडिया का पूरा रिफंड किस्तों के माध्यम से निवेशको तक पहुंचाया जाएगा।
- निवेशकों के लिए हर एक refund की किस्त प्राप्त करने के लिए निश्चित तिथि के मध्य रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा।
- केवल उन्हीं निवेशकों के लिए लाभ दिया जाएगा जिनका नाम बेनिफिशियरी लिस्ट में शामिल किया गया है।
- अगर एक बार में रजिस्ट्रेशन स्वीकृत नहीं किया जाता है तो इसके लिए दोबारा भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
सहारा इंडिया में रिफंड की लिमिट
जैसा कि आप सब जानते हैं सहारा इंडिया में रिफंड किस्तों के रूप में किया जा रहा है। शुरुआत में इन किस्तों की एक लिमिट सेट की गई थी जो की ₹10000 की थी, लेकिन अभी किस्त की लिमिट को और बढ़ा दिया गया है।
यदि आप 2024 में रिफंड के लिए रजिस्ट्रेशन करते हैं तो अब आपको रिफंड की किस्त ₹10000 की बजाय ₹20000 से ₹50000 के बीच देखने को मिल सकती है। रिफंड लिमिट बढ़ाए जाने से अब निवेशकों के लिए उनका पैसा जल्द से जल्द वापस मिल सकेगा।
सहारा इंडिया रिफंड मिलने की अवधि
सहारा इंडिया के द्वारा रिफंड प्राप्त करने हेतु सबसे पहले जो रजिस्ट्रेशन को पूरा करना आवश्यक होता है और जब आप सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन कर लेंगे और आपका नाम रिफंड सूची में शामिल होगा तो फिर निर्धारित 40 से 45 दिनों के भीतर ही आपको सहारा इंडिया के द्वारा रिफंड कर दिया जाएगा।
सहारा इंडिया रिफंड स्टेटस ऑनलाइन कैसे देखें?
सहारा इंडिया रिफंड स्टेटस ऑनलाइन चेक करने के लिए निम्न चरणों का अनुसरण करें:
- सबसे पहले कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं।
- यहां पर अपनी डिटेल्स डालकर आपके लॉगिन करना है।
- अब आप होम पेज पर आ जाएंगे यहां आपको बहुत सारे विकल्प देखने को मिलेंगे।
- इन विकल्पों में से आपके लिए रिफंड स्टेटस वाली लिंक को सेलेक्ट कर लेना होगा।
- अब आपके लिए अगले पेज पर पहुंचाया जाएगा जहां पर कुछ मुख्य जानकारी मांगी जाएगी।
- इस जानकारी को दर्ज करते हुए सबमिट वाले बटन पर प्रेस कर दें।
- इतना करते ही आपके सामने रिफंड स्टेटस की सारी जानकारी आ जाएगी।
FAQs
सहारा इंडिया कंपनी क्यों विवादों में आई है?
सहारा इंडिया ने अपने निवेशकों को तय समय सीमा के भीतर पैसा वापस नहीं किया था जिसकी वजह से यह कंपनी भी बाद में आ गई है।
सहारा इंडिया कंपनी के प्रति सुप्रीम कोर्ट के आदेश क्या है?
इस कंपनी को सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि जल्द से जल्द सभी निवेशकों का बकाया पैसा उनको वापस किया जाए।
सहारा इंडिया मनी रिफंड क्या है?
सहारा कंपनी अपने निवेशकों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार अब पैसे किस्तों के रूप में वापस दे रही हैं इसी को सहारा इंडिया मनी रिफंड कहते हैं।